पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यस्तरीय शतरंज चैंपियनशिप 25 से अंबाला में

राज्यस्तरीय शतरंज चैंपियनशिप 25 से अंबाला में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाशतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी सदोपुर अंबाला में 25 से 27 सितंबर तक राज्य स्तरीय इंटर स्कूल एवं कॉलेज टीम शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे। एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि स्पर्धा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 24 सितंबर तक एचसीए की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी के माध्यम से करवाया जा सकता है। इस स्पर्धा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। चैंपियनशिप वर्ल्ड चेस फेडरेशन के नियमों के आधार पर कराई जाएगी। स्विस सिस्टम के आधार पर इसके सात मुकाबले होंगे। इस स्पर्धा के सभी राउंड लाइव होंगे जिनका सीधा प्रसारण वेबसाइट पर किया जाएगा। स्पर्धा के सभी प्रतिभागियों को एचसीए प्रमाण-पत्र भी देगी। चैंपियनशिप के अंतर्गत सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।