पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी अटेली में धन्नौदा मोड़ तक सिंगल सड़क से वाहन चालक परेशान

मंडी अटेली में धन्नौदा मोड़ तक सिंगल सड़क से वाहन चालक परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल-रेवाड़ीमार्ग पर पुराना बस स्टैंड से धन्नौदा मोड़ तक डबल वे सड़क नहीं होने से यातायात आवागमन वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग तंग होने के कारण दुर्घटनाओं को अंदेशा बना रहता है। नये बस स्टैंड से पुराने अड्डे तक करीब 1 किमी. डबल वे बना हुआ है परन्तु धन्नौदा मोड़ तक आधा किमी. का टुकड़ा शेष बचा हुआ है।

20साल से अधूरा निर्माण: नयेबस स्टैंड से पुराना बस स्टैंड तक का डबल वे रोड 1992-93 में शुरू हुआ था उस समय धन्नौदा तक भी मिट्टी रोड को डबल वे करने के लिए लेवलिंग कर दी गई थी। लेकिन बजट अभाव के कारण मार्ग अधुरा रह गया था। 20 साल से भी ज्याद समय गुजर जाने के बाद भी मार्ग को डबल वे नहीं बनाया गया है। जिस कारण मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। इस मार्ग के साथ पावर हाऊस की चारदिवारी के साथ-साथ करीब 200 मीटर की दूरी तक अवैध खोखे दुकान आदि बना कर सड़क को तंग बनाया हुआ है। इसी रास्ते पर कॉलेज, बिजली निगम कार्यालय,महिला बाल विकास कार्यालय, बीईओ ऑफिस, वेयर हाउस भूमि विकास बैंक, हैफेड गोदाम आदि कार्यालय होने के कारण लोगों का काफी आवगमन होता-रहता है।