नाबालिग को लेकर युवक फरार, केस दर्ज
रेवाड़ी | बावलक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग को लेकर किशनपुर निवासी युवक फरार हो गया। नाबालिग के परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बावल क्षेत्र निवासी नाबालिग नजदीक के ही गांव नांगल तेजु में पढ़ती थी। वहीं पर ही किशनपुरा निवासी युवक कृष्ण उर्फ मोनू भी पढ़ाई किया करता था। दोनों का आपस में संपर्क था। बीते दो सालों से दोनों ने पढ़ाई छोड़ रखी थी। 19 सितंबर को नाबालिग अपने घर से अचानक ही लापता हो गई। परिवार के लोगों ने हरसंभव स्थान पर उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिल पाया। इसी दौरान उन्हें मालूम चला कि युवक कृष्ण भी लापता है। पुलिस को शिकायत देकर नाबालिग के परिजनों ने कृष्ण के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।