कार्यक्रमों में शहीदों को याद किया
रेवाड़ी| महानस्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिलेभर में शहीदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही नाईवाली चौक पर राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण का सिलसिला शुरू हो गया। राव तुलाराम के वंशज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों की शहादत की वजह से आज हम सुरक्षित हैं। उनके बलिदान का कर्ज कभी नहीं चुका पाएंगे। इसके बाद राव के दोनों भाई राव अजीत सिंह राव यादुवेंद्र सिंह ने भी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्य के सिंचाई एवं पर्यावरण मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव, इनेलो प्रत्याशी सतीश यादव, राष्ट्रीय नवचेतना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सोमाणी, भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह कापड़ीवास, लक्ष्मण यादव, पूर्व वीसी डॉ. एमएल रंगा समेत सैकड़ों लोगों ने इस अवसर पर राव तुलाराम की शहादत को नमन किया।
पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते राव यादवेंद्र सिंह।
श्रद्धांजलि देते सिंचाई मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव।
श्रद्धांजलि अर्पित करते राव अजीत सिंह।
पुष्प चढ़ाते रानचे संयोजक विजय सोमाणी।
रेवाड़ी। शहीदीदिवस पर राव तुलाराम पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इं्द्रजीत सिंह।
रेवाड़ी। शहीदी दिवस पर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करते रामपुरावासी।
पुष्प अर्पित करते डीसी आरसी वर्मा अन्य अधिकारी।