2 से चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान
‘मत की कीमत है अनमोल, मत को पैसे से तौल’
स्वच्छ लोकतंत्र के लिए स्वस्थ मतदान आवश्यक
मतदाताजागरूकता अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने माजरा में जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने अपने हाथों में लिखे मतदान जागरूकता के नारों वाली पट्टियां ले रखी थी।
नारे में ‘18 साल के नर-नारी, वोट बनवाने की करो तैयारी’, ‘मत की कीमत है अनमोल, मत को पैसे से ना तोल’, ‘मत की महिमा है न्यारी, मतदान करो सब नर-नारी’, ‘जन-जन को समझाना है। ‘सुण ल्यो कमला, बिमला, अंगूरी, वोट डालना बड़ा जरूरी’, ‘लोभ-लालच से ना धन से, वोट डालो अपने मन से’, रैली निकाल करे बच्चें ऐलान, मिलकर सब करना मतदान’ जैसे नारों के साथ बच्चों ने विद्यालय परिसर से गांव की मुख्य गलियों तक मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में निधि यादव, संगीता सैनी, उषा रानी, जगवंति, जिले सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, रामेश्वर दयाल, विजय पाल शास्त्री, भूप सिंह भारती, ज्ञान प्रकाश, प्रदीप कुमार, महिपाल राकेश कुमार मौजूद रहे।
कुंड. गांवमाजरा के राजकीय स्कूल से मतदाता जागरुकता रैली निकालते विद्यार्थी।