- Hindi News
- कुछ भी हो जाए, इस बार हरियाणा की चौधर रेवाड़ी में लाऊंगा: कप्तान
कुछ भी हो जाए, इस बार हरियाणा की चौधर रेवाड़ी में लाऊंगा: कप्तान
राज्यके सिंचाई एवं पर्यावरण मंत्री रेवाड़ी प्रत्याशी कप्तान अजय सिंह यादव अपने चुनाव प्रचार में विकास की कम चौधर की बात ज्यादा कर रहे हैं।
कप्तान का कहना है कि चुनाव के बाद सीएम का चुनाव होना है। इस बार हरियाणा की कमान रेवाड़ी के पास आए जाए तो हैरानी की बात नहीं है। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी सीएम की दावेदारी में हैं। कप्तान का दावा है कि पिछले 9 सालों में रेवाड़ी हलके के गांवों में 107 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है और गांवों के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई है। उन्होंने हमेशा रेवाड़ी के हकों के लिए आवाज उठाई और विकास में इस क्षेत्र को कभी पिछडऩे नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मीरपुर में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, पाली गोठड़ा में सैनिक स्कूल, लिसाना में बहुतकनीकी संस्थान तथा गुरावड़ी , खरखड़ा रेवाड़ी में राजकीय महाविद्यालय स्थापित हो रहे हैं।
रेवाड़ी. गांवजीतपुरा में ग्रामीणों को संबोधित करते सिंचाई मंत्री कप्तान अजय सिंह।