मां मनसा देवी की शोभायात्रा निकाली
मां मनसा देवी की शोभायात्रा निकाली
रेवाड़ी | शहरके नई बस्ती स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मां मनसा देवी मंदिर में नवरात्रों की शुरुआत ध्वजा निशानयात्रा के साथ की गई। निशान रथयात्रा से मां मनसा देवी का संयुक्त रूप से पूजन कराया। रथयात्रा को सुबह 9 बजे मंदिर में विजेंद्र राव ने ध्वजा निशान उठाकर बैंड बाजों के साथ भक्तों को रवाना किया। मंदिर के पुजारी पं. हेतराम ने बताया कि शहर के प्राचीन मंदिरों में मां मनसा देवी अपनी एक अलग पहचान रखता है। इस मंदिर की प्रतिमा का इतिहास में नगर कोट वाली माता के साथ जुड़ा हुआ है। मंदिर के साथ ही स्थित कुएं में पिछले कुछ वर्ष पहले गुफा मिलने से लोगों में मंदिरों के प्रति लगाव बढ़ गया है।