पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों का उत्पात, पार्क में लगे स्पीकरों को भी नहीं छोड़ा

चोरों का उत्पात, पार्क में लगे स्पीकरों को भी नहीं छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | शहरमें चोर बेखौफ हो चुके हैं। नौबत यहां तक चुकी है कि वे पार्क में लगे स्पीकर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। नागरिकों में रोष है कि जब पॉश कॉलोनी में चोरी हो रही है तो आम कॉलोनियों की स्थिति क्या होगी। बुधवार बीती रात बेखौफ चोरों ने मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित पार्क में लगे स्पीकर चुराकर ले गए। पार्क समिति के अध्यक्ष रामकिशन गुप्ता ने कहा कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। ऐसा कोई दिन नहीं जब कोई वाहन या किसी घर में चोरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां चोरी हुई वहां वीआईपी लोग रहते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना साबित करती है कि शहर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।