- Hindi News
- स्कूलों से कंप्यूटर चाेरी करने वाले 2 गिरफ्तार
स्कूलों से कंप्यूटर चाेरी करने वाले 2 गिरफ्तार
सरकारीस्कूलों की कंप्यूटर लैब को साफ करने वाले बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। सीआईए स्टाफ ने सालों से स्कूलों से कंप्यूटर अन्य उपकरण चोरी कर रहे दो बदमाशों को काबू किया है। दबोचे गए बदमाश एनएच आठ पर लूट की वारदात की फिराक में थे। बदमाशों से पुलिस ने स्कूलों से चोरी की गई 49 एलईडी, देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस तथा बाइक एक कार बरामद की है। बदमाशों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है ताकि उनसे अन्य वारदातों के बारे में भी खुलासा हो सके।
गिरफ्तारहुए बदमाशों से हुआ खुलासा
सीआईएपुलिस बीती रात एनएच आठ पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान ही पुलिस को सूचना मिली कि सुठाना के निकट दो बदमाश लूट के इरादे से बैठे हैं। टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों बदमाशों को काबू कर लिया।
दबोचे गए बदमाशों की पहचान गांव करनावास निवासी राजपाल डहीना निवासी सतपाल के रूप में हुई है। बदमाशों से एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस बाइक बरामद की गई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उनसे सरकारी स्कूलों में हुई कंप्यूटर चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सामान बरामद की है। उनसे एक कार भी मिली है, जिसमें सवार होकर वे वारदात को अंजाम देने के लिए जाते थे। बदमाशों से चोरी की दस वारदातों का खुलासा हुआ है, जिसमें नौ कंप्यूटर चोरी की तथा एक बाइक चोरी की वारदात है। बाइक चोरी की वारदात को उन्होंने खोल क्षेत्र में अंजाम दिया था। बदमाशों ने रेवाड़ी में ही नहीं, महेंद्रगढ़ जिला में भी कंप्यूटर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। दबोचे गए बदमाशों में से राजपाल पर पहले भी दुष्कर्म का मुकद्दमा दर्ज है तथा वह सात माह जेल में रहने के बाद जमानत पर आया हुआ था।
31 मार्च : गांवसुठाना स्थित स्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी।
3अप्रैल: कसौलास्थित स्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी।
15जून: बव्वाझाड़ौदा स्थित स्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी।
14जुलाई: कारोलीस्थित स्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी।
17अगस्त: नाहड़स्थित स्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी।
14सितंबर :सुठाना स्थित स्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी।
5जून: जिलामहेंद्रगढ़ के गांव डुलाना स्थित स्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी।
17जुलाई: कनीनाके गांव भडफ़ स्थित स्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी।
Áडहीना स्थित एक निजी स्कूल से मोटर