पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध वस्तु नजर आए तो डायल करें 222790

सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध वस्तु नजर आए तो डायल करें 222790

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी|जिला उपायुक्तआरसी वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी जगह पड़ी संदिग्ध लावारिस वस्तु को छुंए और ही उससे किसी प्रकार की छेड़छाड़ करें।

उन्होंने कहा कि ऐसी संदिग्ध वस्तु नजर आने पर तुरंत जिला पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन को दें। राह चलते समय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाली संदिग्ध लावारिस वस्तु बम या कोई विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है। इसलिए लावारिस वस्तु से दूर ही रहें। उन्होंने बताया कि संदिग्ध वस्तु पाए जाने की सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01274-222790 कंट्रोल रूम के नंबर 100 पर दें।

बच्चोंछोड़ें अकेला : उन्होंनेजिले के लोगों से यह भी आह्वान किया कि वे अपने छोटे बच्चों को घूमने के लिए अकेला छोडें। उपायुक्त ने पंजाब विलेज एंड पैट्रोल एक्ट की धारा के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला के नौजवानों की ड्यूटी तुरंत प्रभाव से अपने-अपने गांवों कस्बों में रात को गश्त ठीकरी पहरा देने के लिए लगाई है। ताकि जिला में डकैती, चोरी, गृहभेदन जघन्य घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्य करवाने की जिम्मेवारी संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत लोकल बॉडीज की होगी।