पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम जन्म से राम सीता विवाह तक मंचन

राम-जन्म से राम-सीता विवाह तक मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवरामलीला द्वारा नई अनाज मंडी में राम सीता जन्म का मंचन किया गया। शुक्रवार को रामलीला का शुभारंभ हिंदू हाई स्कूल के प्रधान रामकिशन गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक है। इसलिए सभी को रामलीला देखते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। मंच प्रबंधक भूपेंद्र गुप्ता ने रामलीला का मंचन सतीश डाबला डॉ. श्याम बिहारी के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें दशरथ की भूमिका अशोक मुदगिल, राम का अभिनय लोकांश गुप्ता, विश्वामित्र की भूमिका पं. किशनचंद वशिष्ठ निभा रहे हैं। वहीं लोक रामलीला समिति की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला के तहत राम जन्म की प्रस्तुति की गई। इसके साथ ही राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न की शिक्षा के लिए राजा दशरथ विश्वमित्र संवादों का भी मंचन किया गया। राजकुमारों को शिक्षा के लिए गुरु के साथ भेजा गया।

श्रीराम रेलवे ड्रामेटिक क्लब की ओर से चल रही संपूर्ण रामायण के मंचन के तीसरे दिन का शुभारंभ नगर पार्षद डॉ. सत्यनारायण ने किया। इस दौरान पुष्प वाटिका में राम-सीता भेंट तथा राम-सीता विवाह का मंचन किया गया। राम ने शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर धनुष को तोड़ा। इस दौरान परशुराम के अलावा मंथरा और कैकई संवाद भी प्रस्तुत किए गए। क्लब सचिव निर्देशक केके सक्सेना ने बताया कि इसमें राम की भूमिका अंकुर, लक्ष्मण की भूमिका महेश शर्मा सीता की भूमिका सागर निभा रहे हैं। इसके अलावा राजेश शर्मा, रामचरण, उमेश शर्मा, मुकेश भारद्वाज, बृजेश शर्मा, संदीप, मोहित, जगदीश शर्मा, कृष्ण, रमन, रितु गुप्ता सतीश ने विभिन्न किरदार निभाए।

रेवाड़ी|श्री घटेश्वरमहादेव मन्दिर आदर्श रामलीला के मंच पर गुरू विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को अस्त्र-शस्त्र की विद्या के लिए अपने आश्रम में ले जाने, हवन पूजन में व्यवधान डालने वाले राक्षसों का वध करने, ताड़का वध करने, जनक द्वारा सीता स्वयंवर का आयोजन करने शिव धनुष तोड़ने के बाद परशुराम लक्ष्मण के तीखे संवादों का मंचन किया गया। इससे पहले गत् दिवस गणेश पूजन के पश्चात श्रवण कुमार का नाटक प्रस्तुत किया गया। रामलीला का शुभारंभ कप्तान अजय सिंह यादव ने किया। रामलीला में ललित सैनी ने राम, हिमांशु ने लक्ष्मण, लवली ने सीता, महेश शर्मा ने परशुराम, मा. रोशनलाल ने जनक एवं विजय पंवार ने दशरथ का शानदार अभिनय कि