- Hindi News
- डॉक्टर चार्ली ने दर्शकों को किया लोट पोट
डॉक्टर चार्ली ने दर्शकों को किया लोट-पोट
हास्य-कवि महेन्द्र शर्मा ने मंगल्रयान की उपलब्धि पर सुनाई काव्य रचनाएं
भास्करन्यूज | रेवाड़ी
डिस्कवरीमोंटेसरी स्कूल रेवाड़ी सांस्कृतिक संस्था नटराज की ओर से मॉडल टाउन स्थित बाल भवन के खुले थियेटर में हास्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न रंगीले किरदार निभाने वाले संस्था प्रधान विनोद शर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम की शुरूआत ‘रघुपति राघव राजा राम...’ नृत्य से हुई। इसके बाद डॉक्टर चार्ली हास्य झलकी में दर्शकों को हंसी से लोट-पोट किया। वहीं ‘आजा साच बोलल्ये’ (एंडी 420) हास्य की भरपूर झलकियों के माध्यम से सामाजिक बुराई पर कटाक्ष किया। प्रस्तुतियों में हास्य कलाकार प्रवीन, कपिल सैनी, लाजवंती, मोनिका यादव, भूमि, भारती, हिमांशी, आर्शिया, शिवांगी, चिंटू ने विभिन्न किरदार निभाकर खूब तालियां बंटोरी। वहीं विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, ‘वाह-वाह क्या बात है-सब टीवी फेम’ हास्य-कवि महेन्द्र शर्मा ने भारत की मंगल यान की उपलब्धि पर अपनी काव्य रचनाओं की शुरूआत की। अमित खरखड़िया ने भी हास्य-चुटकियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। मंच संचालन आलोक भांडोरिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सनग्लो इंटर नेशनल स्कूल के निदेशक वीपी यादव डॉ. आत्मप्रकाश यादव, डॉ. उमाशंकर मौजूद थे।
रेवाड़ी. नटराजसंस्था की ओर से बाल भवन में कॉमेडी शो का मंचन करते कलाकार।