- Hindi News
- रेवाड़ी में बम की सूचना देने वाले कनीना के कृष्ण कुमार सम्मानित
रेवाड़ी में बम की सूचना देने वाले कनीना के कृष्ण कुमार सम्मानित
25सितंबर को रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन पर खड़ी मेरठ पैसेंजर ट्रेन के सवारी डिब्बे से टाइमर बम बरामद कराने वाले कनीना के कृष्ण कुमार को सोमवार को समाजसेवी पूर्व कर्नल अशोक चौहान ने सम्मानित किया। कर्नल अशोक चौहान ने कहा कि इस युवक ने एक सैनिक का कर्तव्य निभाया है तथा ऐसे बहादुर युवक को सरकार की तरफ से भी सम्मान मिलना चाहिए। इस मौके पर सुनीता वर्मा ने कहा कि वे जिला प्रशासन को पत्र लिख कर इनके काम की सराहना करेंगी, ताकि प्रदेश देश के युवाओं के लिए बने उदाहरण को सरकार उचित सम्मान दे सकें।
कृष्ण ने घटना का विवरण सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार तो वह भी डर गया था जब उसने लावारिस थैले में बम देखा किंतु उसने सूझबूझ से काम लिया तथा कई जाने बचाई। इस अवसर पर सत्यवीर हसनपुरिया, युधिष्ठिर कांटी, सूबेदार बलबीर सिंह बिहाली, जयभगवान, संतलाल जोहरीलाल, मेजर अजीत सिंह बाघोत, सुरेन्द्र सैदपुर बाबूलाल उपस्थित थे।
नारनेोल. कृष्णकुमर को सम्मानित करते कर्नल अशोक कुमार