- Hindi News
- अग्रसेन जयंती समारोह में बच्चों ने बांधा समां
अग्रसेन जयंती समारोह में बच्चों ने बांधा समां
अग्रवालसभा रेवाड़ी की ओर से बाल भवन में चल रहे अग्रसेन जयंती समारोह के तहत बीती देर शाम प्रतिभा सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अग्र नरेश नाटक की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। देर रात तक आयोजन चलता रहा। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी बृजलाल गोयल मौजूद रहे तथा अध्यक्षता पूर्णचन्द भट्टे वाले ने की। वहीं अशोक सिंगला अति विशिष्ट के रूप में उपस्थित थे। सभा अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता समारोह समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंहल के संयोजन में देर रात तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि अध्यक्ष ने महाराज अग्रसेन के बहुआयामी जीवन-संदेश को अपनाने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने के लिए समाज के लोगों का आह्वान किया।
नाटकअग्र नरेश ने बटोरी तालियां
कार्यक्रमके दौरान सांस्कृतिक पक्ष में रंगकर्मी ऋषि सिंहल द्वारा निर्देशित संगीत नाटक ‘अग्र नरेश’ की भावपूर्ण प्रस्तुति में कार्यक्रम में समां बांधा। इसमें महाराजा अग्रसेन के जीवनवृत के रोचक प्रसंगों राजकुमारी माधवी से विवाह, महालक्ष्मी के वरदान प्राप्ति, नारद द्वारा इन्द्र-संदेश, एक ईंट-एक रुपया का संदेश, पशुबलि रोकने हेतु क्षत्रिय से वैश्य वर्ण धारण किया आदि को मनोहारी अंदाज में संगीत के साथ मंचित किया गया।
प्रसिद्ध रचनाकार विपिन सुनेजा की पटकथा एवं गीतों से सजे नाटक में रंगकर्मी गोपाल वशिष्ठ, अंकिता अग्रवाल, खूबराम सैनी, दिव्या शर्मा, राजेश जोली, प्रवीन सैनी, योगेश कौशिक, भवनेश, ध्रुव, दिनेश, रूपा, यामिनी, मनोज, रवि जगमोहन गुप्ता ने विभिन्न किरदार निभाए। वहीं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। समारोह में महाराजा अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘नन्हा-मुन्ना राही हूं’ ‘देश रंगीला’ के साथ ही अन्य नृत्य प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। इसके बाद मेले के साथ ही जयंती समारोह का समापन कर दिया गया। कार्यक्रम में मानसिंह गुप्ता, राधेश्याम मित्तल, अरूण गुप्ता, रिपुदमन गुप्ता, मुरारीलाल अग्रवाल, बनवारीलाल अग्रवाल, अशोक सिंहल, र|ेश बंसल, विनयशील, अमित गुप्ता, चरत अग्रवाल, राकेश