- Hindi News
- सफाई अभियान चलाकर की आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र की सफाई
सफाई अभियान चलाकर की आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र की सफाई
रेवाड़ी | निर्मलभारत अभियान के तहत जिला के गांव गोकलगढ़ के उप स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्कूल, बूढ़ पुर गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र स्कूल में तथा गांव जाटूसाना के आंगनबाड़ी केन्द्र उप स्वास्थ्य केन्द्र स्कूल, खंड बावल के गांव नांगल शहबाहपुर खिजूरी के आंगनबाड़ी केन्द्र स्कूल और खंड खोल नाहड़ के स्कूलों में भी सफाई अभियान चलाया गया। केंद्र परिसरों से कूड़ा-करकट साफ कर बाहर फेंकने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा कर्मचारियों ने केंद्रों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर जिला समन्वयक महेंद्रपाल अतिरिक्त जिला समन्वयक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स अध्यापक उपस्थित रहे।