सड़क सुरक्षा परीक्षा अब 15 को
रेवाड़ी | पुलिसविभाग की ओर से जिले के सभी स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित ब्लॉक स्तर की परीक्षा की तिथि में बदलाव करते हुए 15 दिसंबर को निश्चित किया गया है। बता दें कि स्कूल स्तर की परीक्षा 10 दिसंबर को हो चुकी है। बच्चों की ब्लॉक स्तर की परीक्षा जो 13 दिसंबर को होनी थी, अब 15 दिसंबर को होगी। इन परीक्षाओं का संचालन अपने अपने ब्लॉक में बीईओ के द्वारा किया जाएगा। ब्लॉक स्तर की परीक्षा में स्कूल स्तर के पेपर में पास होने वाले बच्चे बैठेंगे। एसपी नाजनीन भसीन ने बताया कि इस तरह की परीक्षाओं के आयोजन का मुख्य लक्ष्य स्कूली बच्चों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। हमारा प्रयास है कि सड़क का सफर सुरक्षित हो और सिर्फ बच्चे यातायात नियमों के बारे में जानें बल्कि अपने परिजनों को भी सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित करें।