पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग

सीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्दीमें सड़कों पर दौड़ते वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टर को लेकर छोड़े जाने वाले टेंडर में गड़बड़ी उजागर हुई है। आवेदनकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

येहै मामला

26नवंबर को जिला रेवाड़ी के लिए रेडक्रॉस सोसायटी और उपायुक्त की तरफ से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए टेंडर छोड़ने हेतु आवेदन मांगा गया था। टेंडर की कोटेशन गुप्त तौर पर एक लिफाफे में जमा करानी थी। शिकायतकर्ता सरजीत सिंह, हरिंदर सिंह, डॉ. स्वदेश, प्रदीप कुमार सुरेंद्र सिंह के मुताबिक 28 नवंबर को सीटीएम के कार्यालय में इस प्रक्रिया को पूरा करना था। करीब 30 से ज्यादा आवेदनकर्ता उपस्थित थे। इस टेंडर में सबसे ज्यादा 4 लाख 10 हजार रुपए की कोटेशन सुरेंद्र सिंह गांव खेड़ा झाझरोला ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी को प्रति माह देने के तौर पर दी। सुरेंद्र सिंह को यह टेंडर मिलना लगभग फाइनल कर दिया गया था। दो दिन बाद पता चला कि यह टेंडर सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले आवेदनकर्ता को देने की बजाय विजयवीर सिंह नाम युवक को दे दिया गया, जिसने कोटेशन महज 25 हजार रुपए प्रति माह भरा था उसे 30 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से गुपचुप तरीके से दे दिया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस टेंडर प्रक्रिया में अधिकारियों ने रिश्वत लेकर जिला प्रशासन को हर माह लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। इसलिए इस मामले में हुए गोलमाल की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।