- Hindi News
- कंपनी से चोरी करने में शामिल दूसरा आरोपी काबू
कंपनी से चोरी करने में शामिल दूसरा आरोपी काबू
बावलऔद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में 9 दिसंबर की रात चोरी करने की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।
आरोपी की पहचान अलवर जिला के गांव निंगलाना निवासी प्रदीप उर्फ धौलिया के रूप में हुई है। चोरी की उक्त वारदात में शामिल आरोपी गाड़ी चालक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीएमआर.निक्कल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अलवर जिला निवासी रमेश नामक युवक ट्रक चलाता था। रमेश कंपनी में 9 दिसंबर को कॉपर स्क्रैप लेकर आया था। आरोपी चालक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कॉपर स्क्रैप के 4 बैग चोरी करके अपनी गाड़ी में ही छिपा लिए थे। कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने आरोपी चालक को उसी समय माल सहित काबू कर लिया था।
पूछताछ के दौरान सामने आया था कि कर्मचारी प्रदीप उर्फ धौलिया भी इस वारदात में शामिल था। पुलिस ने अब दूसरे आरोपी को भी दबोचकर पूछताछ शुरू कर दी है।