बाढ़ पीड़ितों के लिए दी सहायता राशि
रेवाड़ी | उपायुक्तआरसी वर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी ब्रिजेश कुमार ने 21 हजार 830 रुपए ‘जे एंड के डिजास्टर रिलीफ फंड रेवाड़ी‘ में जमा करवाए। उन्होंने बताया कि अभी भी कई सामाजिक संस्थाएं और लोग जम्मू- कश्मीर के बाढ़-पीड़ितों की सेवा के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी ने फंड में अपना योगदान दिया है।