पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों ने दिखाई ग्रामीण खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा

बेटियों ने दिखाई ग्रामीण खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकी बेटियों में प्रतिभा की कमी नहीं, बस जरूरत है उनकी प्रतिभा को निखारने बेहतर मार्गदर्शन की। ये विचार उपायुक्त आरसी वर्मा ने शुक्रवार को राव तुलाराम स्टेडियम में राजीव गांधी खेल अभियान के तहत लड़कियों की अंडर-16 जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ऐसी खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सैकडों लड़कियों ने भाग लिया।

दौड़में दिखाया दम

प्रतियोगिताके दौरान 100 मीटर दौड़ में नूतन, एकता सरिता, 400 मीटर दौड़ में नूतन, नेहा एकता, 800 मीटर दौड़ में अंजू, सविता स्वीटी, 15 सौ मीटर दौड़ में वर्षा, सोनिका ज्योति, 3 हजार मीटर दौड़ में शर्मिला, यशिका पिंकी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं लंबी कूद में शीतल, ममता वर्षा, डिस्कस थ्रो में अंजू, निकिता सुदेश, शॉटपुट में निकिता, अंजू गीता पहले तीन स्थानों पर रही। रिले रेस में खोल, जाटूसाना बावल प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। विभिन्न भार वर्ग की बॉक्सिंग में ज्योति मोनिका प्रीतिका प्रथम, अर्चना, वैशाली कंचन द्वितीय तथा वैशाली, पूजा तमन्ना क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहीं।

कबड्डीमें बहाला तो वालीबॉल में पदैयावास ने मारी बाजी

वहींकबड्डी में सीबीआर स्कूल बहाला की टीम प्रथम, मायन द्वितीय गुरावड़ा तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा वालीबॉल में पदैयावास, नैचाना, गंगाईचा जाट, हैंडबॉल में नैचाना, बावल, चिल्हड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा फुटबॉल में जड़थल , मस्तापुर घासेड़ा तृतीय रहा। हॉकी में झाड़ौदा, गोठड़ा कंवाली तथा बास्केटबॉल में फिदेडी, नैचाना संगवाडी पहले तीन स्थानों पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को उपायुक्त आरसी वर्मा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर जीतने वाली लड़कियां राष्ट्रीय राज्य स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रोशनी देवी, डीपीईआरओ सूरजभान सहित कई लोग मौजूद थे।

हैंडबाल स्पर्धा में एक दूसरे से बाल छिनती नैहचाना नांधा की छात्राएं।

बाॅस्केट बाल स्पर्धा में खेलती नैहचाना फिदेडी की छात्राएं।

कब्ड्‌डी स्पर्धा में गुरावडा की खिलाडी को पकडती भाडावास की खिलाड़ी।

100 मीटर दौ