पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय पेंशन योजना से आज की बचत बुढ़ापे में मिलेगी : डॉ. यादव

राष्ट्रीय पेंशन योजना से आज की बचत बुढ़ापे में मिलेगी : डॉ. यादव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत सकरार द्वारा शुरू की राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को नई पेंशन स्कीम के तहत पेंशन देने की योजना का शुभारंभ शनिवार को रेवाड़ी के गांव देहलावास-गुलाबपुरा से किया। स्कीम का शुभारंभ जाटूसाना खंड के कृषि विकास अधिकारी डॉ. संजू यादव ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। आज की बचत बुढ़ापे में मिलेगी।

स्कीम के जिला को-ऑर्डिनेटर शमशेर सिंह यादव ने बताया कि इस स्कीम के तहत 18 से 55 वर्ष के सभी नागरिकों के फॉर्म भरे जाएंगे। जिसमें केन्द्र सरकार की तरफ से इस योजना के तहत खोले गए खाते में पांच साल तक प्रत्येक वर्ष एक हजार रुपए जमा किए जाएंगे, जो असंगठित क्षेत्र के व्यक्तियों को 60 वर्ष की आयु से प्रारंभ होकर मृत्यु तक पेंशन का प्रावधान देना है। यह योजना पेंशन फंड रेग्युलेटरी एवं डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा नियंत्रित की जाएगी। सभी खाताधारकों को स्थाई रिटायरमेंट खाता संख्या का प्रमाण पत्र प्राण कार्ड प्रदान किया जाएगा। पहले दिन 800 के लगभग लोगों की नई स्कीम के तहत अपने खाते खुलवाए जाएंगे।

नांगलमूंदी. पेंशनदेने के कार्य का शुभारम्भ करते कृषि विकास अधिकारी संजू यादव।