पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएमएमएस में चयनित छह छात्रों का सम्मान

एनएमएमएस में चयनित छह छात्रों का सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय मेरिट कम मीनस स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलावास-गुलाबपुरा के 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

प्राचार्य अशोक यादव ने बताया कि चयनित होने वाले विद्यार्थियों में 8वीं से आदेश, सुनील, यशपाल, विकास, विक्की जतिन शामिल हैं। विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में मंत्री बिक्रम सिंह यादव के भाई प्रो. वीरपाल यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रथमसूची में जिले के 88 विद्यार्थी : प्राचार्यने बताया कि इसके तहत विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक अध्ययन के लिए प्रतिमाह 500 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना की प्रथम सूची में रेवाड़ी जिले के कुल 88 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस मौके पर एसएमसी प्रधान अशोक यादव, शिक्षक लक्ष्मीनारायण, महाशय लाल सिंह भटेड़ा, प्रवक्ता रणसिंह, अनिल कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, भूपेन्द्र आदि ने विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नांगल/मूंदी. एनएमएमएसमें चयनित देहलावास गुलाबपुरा राजकीय विद्यालय के सम्मानित विद्यार्थियों के साथ स्टॉफ।