पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

कृषि अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली|नारनौल-रेवाड़ी मार्गपर सराय के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में कृषि अधिकारी डॉ. मूलचंद की मौत हो गई। शनिवार को उनके पैतृक गांव राजपुरा में अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नारनौल से चुनावी ड्यूटी कर अटेली स्थित अपने आवास के लिए बाइक से रहा था। सराय के समीप एक अज्ञात वाहन ने कृषि अधिकारी डॉ. मूलचंद को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि अधिकारी ने हेल्मेट भी पहना हुआ था लेकिन सिर को बुरी तरह से कुचलने के कारण हेल्मेट के टुकड़े-टुकड़े हो गये।