पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संवेदनशील बूथों पर कैमरे की नजर

संवेदनशील बूथों पर कैमरे की नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावपर्यवेक्षक एम. अन्ना दुरई ने कहा कि 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी कर्मचारी आयोग की आंख और कान बनकर जिम्मेदारी से कार्य करें। दुरई शनिवार को जिला सचिवालय सभागार में चुनाव से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अधिकारी अलर्ट रहें, ताकि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील संवेदनशील बूथों पर चुनाव आयोग जिला प्रशासन के अधिकारियों के अतिरिक्त वीडियो कैमरों की भी खास निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में शराब पैसे बांटने वालों मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने वालों पर चुनाव आयोग जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

सहायतानंबर जारी

जिलाप्रशासन द्वारा मतदाता जागरुकता चुनाव से संबंधी जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01274-222779 टोल फ्री नंबर 18001802779 जारी किया गया है। जबकि जागरुकता ऑब्जर्वर का मोबाइल नंबर 09444089005 है।

माइक्रोऑब्जर्वर लें ईवीएम मशीन की जानकारी

पर्यवेक्षकने कहा कि चुनाव के लिए नियुक्त किए गए माइक्रो आब्जर्वर चुनाव प्रक्रिया को सतर्कता से पूरा करवाएं। परेशानी से बचने के लिए माइक्रो आब्जर्वर बैलेट यूनिट कंट्रोल यूनिट सहित पूरी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी हासिल करें। दुरई ने कहा कि मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता प्लान (एसवीईईपी) कमेटी मतदान के लिए नागरिकों को जागरूक प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कमेटी के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें तथा स्वीप का कार्य लगातार जारी रखें।

बंदरहेंगे शराब के ठेके

चुनावपर्यवेक्षक ने कहा कि धारा 54 पंजाब एक्साइज एक्ट अधिनियम 1914 के तहत 15 अक्टूबर को मतदान से पूर्व तथा 19 अक्टूबर को मतगणना के दिन परिणाम घोषित होने तक शराब के ठेके आहते बंद रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शराब का स्टॉक करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विधानसभा चुनाव में पेड न्यूज का सहारा लेने वाली राजनीतिक पार्टियों उम्मीदवारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

रैलियों और उम्मीदवारों के भाषणों की होगी रिकार्डिंग

चुनाव