बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए बढ़ रहे हाथ
रेवाड़ी | जम्मू-कश्मीरमें आई विनाशकारी बाढ़ के कारण मुसीबतों का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए ‘जे एंड के डिजास्टर रिलीफ फंड रेवाड़ी‘ में सहायता राशि जमा कराने के लिए हर रोज लोग आगे रहे हैं। मंगलवार को एनजीके प्राइवेट लिमिटेड बावल ने 11 हजार रुपए, अशोक कुमार जीएमएस बिहारीपुर, राजकुमार जीएमएस बिहारीपुर, रामरती जीएमएस बिहारीपुर ने 15-15 सौ रुपए, रेवाड़ी निवासी संतोष कालरा ने 11 सौ रुपए तथा सत्यनारायण जीएमएस बिहारीपुर ने 5 सौ रुपए जमा करवाए।