- Hindi News
- बिना पंचायत अनुमति के नहीं खुले ठेका, सीएम से की अपील : कापड़ीवास
बिना पंचायत अनुमति के नहीं खुले ठेका, सीएम से की अपील : कापड़ीवास
स्थानीयविधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अपील की है कि बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के गांव में कोई शराब का ठेका नहीं खोला जाए। इस तरह की बढ़ती नशाखोरी से सामाजिक अपराध बढ़ रहे हैं।
विधायक ने कहा कि युवा पीढ़ी गरीब तबकों के लोगो में शराब के बढ़ते प्रचलन पर कहा कि इसे रोकने की जिम्मेदारी सभी की है। आज जिस तरह से हमारी युवा पीढ़ी को शराब ने अपने आगोश में ले लिया है, वह चिंता का विषय है। कापड़ीवास ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा है कि भविष्य में कोई भी ठेका पंचायतों के अनुमति के बिना नहीं खोला जायेगा। जो पंचायत इस विषय में कदम उठाना चाहती हैं, वे प्रस्ताव पास करके मुख्यमंत्री, आबकारी मंत्री, आबकारी कमिश्नर स्थानीय विधायक को भेज सकती है। सरकार की तरफ से इस विषय में पूरी ईमानदारी से काम किया जायेगा।
विधायक ने कहा बढ़ती नशाखोरी से बढ़ रहे अपराध