- Hindi News
- भठेड़ा माइनर पर कार्य के चलते 2 दिन जलापूर्ति रहेगी बाधित
भठेड़ा माइनर पर कार्य के चलते 2 दिन जलापूर्ति रहेगी बाधित
रेवाड़ी | भठेड़ामाइनर पर मरम्मत कार्य चलने के कारण देहलावास जलघर से जिन गांवों में पानी की सप्लाई होती है, उन गांवों में जलापूर्ति 12 13 दिसंबर को बाधित रहेगी। उपमंडल अभियंता सुनील रंगा ने बताया कि भठेड़ा नहर पर सिंचाई विभाग की ओर से कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के चलते ही देहलावास जलघर से जुड़े जाडरा, सहारणवास, बोहतवास अहीर, बंगडवा बालावास अहीर गांव में दो दिन तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर से पानी सप्लाई सुचारू हो जाएगी।