- Hindi News
- कबड्डी में प्रथम आने पर खिलाड़ी हुए सम्मानित
कबड्डी में प्रथम आने पर खिलाड़ी हुए सम्मानित
रेवाड़ी | तुलारामस्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भाड़ावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के खिलाड़ियों को शुक्रवार को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल रामकली यादव ने बताया कि लड़कियों की कबड्डी टीम प्रथम स्थान पर रही। वहीं सौ मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, छात्रा रघु द्वितीय, सपना तृतीय रही। 400 में छात्रा रघु प्रथम, 800 में अंजली तृतीय, 1500 मीटर में पूजा प्रथम रही। वहीं दौड़ में धर्मेंद्र प्रथम स्थान पर रहा। लंबी कूद में छात्रा ऊषा प्रथम, छात्रा आशु तृतीय रही।