पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्यूटी से गैरहाजिर 9 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

ड्यूटी से गैरहाजिर 9 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएमरविंद्र यादव ने गुरुवार को जिला में विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। एसडीएम ने दौरे के दौरान शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गैर हाजिर 9 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी कर दिए। साथ ही एसडीएम दोनों ही स्कूलों में सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को उपायुक्त आरसी वर्मा के निर्देशानुसार उपमंडल अधिकारी ने शहर के कन्या बाल स्कूलों के साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय डवाना राजकीय मिडिल स्कूल डवाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कन्या विद्यालय में 7 तथा बाल विद्यालय में 2 शिक्षक ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। एसडीएम ने मौके पर ही गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिक्षकों के उत्तर की प्रति उनके कार्यालय में भिजवाई जाए, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। एसडीएम ने कहा कि शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे तथा ड्यूटी के समय पर स्कूल में ही रहकर पढ़ाई कराएं।