- Hindi News
- भिवाड़ी में मिली युवती, घर जाने से किया इनकार
भिवाड़ी में मिली युवती, घर जाने से किया इनकार
रेवाड़ी | शहरके मोहल्ला तेजपुरा से लापता हुई युवती को पुलिस ने भिवाड़ी स्थित एक पीजी सेंटर से बरामद कर लिया है। छात्रा को साथ लेकर आई पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान कराए तो उसने घर जाने से इनकार कर दिया जिसके बाद उसे एक नजदीकी रिश्तेदार के साथ भेज दिया गया है। 7 दिसंबर को शहर के मोहल्ला तेजपुरा की रहने वाली एक युवती अचानक से ही गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छात्रा को बीती शाम भिवाड़ी के एक पीजी सेंटर से बरामद कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए। बयान में छात्रा ने अपने परिजनों के साथ घर जाने से ही मना कर दिया। फिलहाल छात्रा को उसके एक नजदीकी रिश्तेदार के साथ भेज दिया गया है।