- Hindi News
- चोरी मामले में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार
चोरी मामले में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी | गुरावड़ागांव में सेंध लगाकर घर में चोरी करने की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को रोहडाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरावड़ा निवासी सोमबीर उर्फ सीकरी के रूप में हुई है। चोरी की उक्त वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। 22 नवंबर को गुरावड़ा निवासी भरतसिंह ने रोहडाई थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए उक्त आरोपी पर घर से एलसीडी चोरी करने का आरोप लगाया था। भरतसिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी सोमबीर को भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है।