- Hindi News
- एक जनवरी से बैंक में आएगी सब्सिडी, खाता कराएं लिंक
एक जनवरी से बैंक में आएगी सब्सिडी, खाता कराएं लिंक
रेवाड़ी | केंद्रीयपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से शुरु की गई डीबीटीएल डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर एलपीजी योजना के तहत सभी गैस उपभोक्ताओं के बैंक खातों को उनके आधार नंबर से जोड़ा जा रहा है, जिससे गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे ही उपभोक्ता के खाते में जमा हो जाएगी। उपायुक्त आरसी वर्मा ने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता को अपने आधार कार्ड के माध्यम से बैंक खाता जोड़ना होगा। इसके अलावा उपभोक्ता के पास आधार कार्ड नहीं होने पर सीधे ही बैंक खाता सब्सिडी के लिए जोड़ा जा सकता है। अगले साल में 1 जनवरी से सभी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में ही सब्सिडी की राशि आएगी।