पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलपति ने शिकायत करने वाले प्रोफेसर से छिने अधिकार

कुलपति ने शिकायत करने वाले प्रोफेसर से छिने अधिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरागांधी यूनिवर्सिटी (आईजीयू) में वाइस चांसलर महेंद्र कुमार की 2 करोड़ 8 लाख में तैयार हो रही कोठी की भव्यता के खिलाफ शिकायत करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ वीसी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इतिहास विभाग के एचओडी प्रोफेसर श्रीकृष्ण को डीन एकेडमिक के महत्वपूर्ण पद से हटा दिया है।

इस पर प्रोफेसर की लॉबी ने एक बार फिर वीसी के खिलाफ राज्यपाल को पत्र लिखा है। पत्र में यह भी खुलासा किया गया है कि पिछले छह माह में 20 से अधिक बार विभिन्न विषय के विभागों के एचओडी को द्वेषपूर्ण भावना से इधर उधर कर दिया गया है।

खबरछपते ही घटाई एसी और एलईडी की संख्या

उधरदैनिक भास्कर में वीसी की कोठी पर शाही खर्च का समाचार प्रकाशित होने के बाद कोठी में लगने वाले 12 एसी और 9 एलईडी की संख्या घटाकर आधी कर दी गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कोठी में विवाद के चलते ऐसा किया गया है या फिर किसी के आदेश पर ऐसा हुआ है।

आईजीयू में नौकरियों में गड़बड़ियों पर राज्यपाल की तरफ से रोक लगाने के बाद अब अन्य कार्यों को लेकर भी विवि प्रबंधन के भीतर चल रहा घमासान तेज हो गया है। प्रोफेसरों की एक बड़ी लॉबी ने सीधे तौर पर वाइस चांसलर पर हमला करना कर दिया है।

इस पर वीसी ने कार्रवाई करते हुए शिकायत करने वाले प्रोफेसर श्रीकृष्ण से डीन एकेडमिक जैसे अहम से पद से हटा दिया है। हालांकि श्रीकृष्ण ने फैसले पर चुनौती देते हुए राज्यपाल को पत्र लिखा है। बता दें कि इसी पद पर श्रीकृष्ण से पहले प्रोफेसर निखिलेश यादव को भी इसी तरह से हटाया गया था। प्रो. श्रीकृष्ण ने राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को भेजी शिकायत में बताया है कि बिना किसी कारण के उन्हें इस पद से हटाना सीधे तौर पर असंवैधानिक है।

निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने जाएगी। यह भी बताया गया है कि पिछले छह माह में 20 से ज्यादा बार प्रोफेसर को उनके पदों से इधर से उधर किस आधार पर किया गया। इसकी भी जांच करना जरूरी है।

वीसी की कोठी में नहीं लगे पूरे एसी-एलईडी

दैनिकभास्कर ने 7 दिसंबर को समाचार आईजीयू में पानी का संकट, वीसी के लिए करोड़ की कोठी समाचार प्रकाशित किया था। समाचार के बाद विवि में हड़कंप में मच गया था। कोठी में 12 एसी और 9 एलईडी लगाने थे, लेकिन अब इरादा बदल गया है। सूत्रों के मुताबिक अब कोठी में भी सुविधा के तौर पर 4 एसी और 4 एलईडी लगाने पर वि