- Hindi News
- भूतपूर्व सैनिक पेंशन के लिए 31 जनवरी तक आधार जमा कराएं
भूतपूर्व सैनिक पेंशन के लिए 31 जनवरी तक आधार जमा कराएं
रेवाड़ी | जिलेके भूतपूर्व सैनिकों उनके आश्रितों को रक्षा मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ही आएगी, इसके लिए सभी को आधार नंबर, बैंक विवरण मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। उपायुक्त आरसी वर्मा ने कहा कि जो भूतपूर्व सैनिक उनकी विधवाएं तथा उनके आश्रित जिला सैनिक बोर्ड के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही मासिक सहायता राशि प्राप्त कर रहे हैं वे अपने आधार कार्ड की एक फोटो प्रति 31 जनवरी 2015 तक जिला सैनिक बोर्ड में तथा रक्षा पेंशन कार्यालय से पेंशन लेने वाले भूतपूर्व सैनिक उनके आश्रित रक्षा पेंशन कार्यालय में अवश्य जमा करवाएं। इस संबंध में जानकारी के लिए जिला सैनिक बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि इसे गंभीरता से लेते हुए निर्देशों की पालना करें ताकि भविष्य की परेशानी से बचा जा सके।