- Hindi News
- 36 बिरादरी की पंचायत में उठे सामाजिक मुद्दे
36 बिरादरी की पंचायत में उठे सामाजिक मुद्दे
विश्वमानव अधिकार दिवस पर 36 बिरादरी की सामाजिक पंचायत का आयोजन बेरली कलां बस स्टैंड पर किया गया। अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव बेरली कलां ने की। बैठक में होशियार सिंह पूनिया ने कहा कि सभी मंदिरों में एक माह के दौरान एक बार जरूर हवन किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाए, तो देश अधिक तरक्की करेगा। बुजुर्गों की सेवा को परम कर्तव्य बताया। पंचायत के मुख्य मुद्दों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या दहेज जैसी कुप्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।
पंचायत में कमल आर्य औलांत ने कहा कि जल संरक्षण करना बहुत जरूरी हैं क्योंकि भविष्य में जलापूर्ति बहुत गंभीर समस्या बन जाएगी। अभियान को मूर्त रूप देने के लिए जिला के सभी ब्लॉकों की बैठक के बाद जिला क्वार्टर पर पंचायत का होना जरूरी है। इस दौरान रेवाड़ी में ब्लॉक स्तर की बैठकों के बाद जिले स्तर पर पंचायत का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर घीसाराम सत्संगी, कृष्ण स्वरूप, सूबेदार मानसिंह, राव रामसिंह, रोहताश, रामवृत, नरेश कुमार, योगेश, प्रहलाद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पंचायत ने लिए अहम फैसले
>बुजुर्गोंकी सेवा सबसे परम कर्तव्य।
>क्षेत्र के सभी मंदिरों में हर माह हवन करने का लिया निर्णय। >कन्या भ्रूण हत्या दहेज जैसी कुप्रथा को जड़ से उखाड़ने का लिया संकल्प।
नांगल मूंदी. विश्वमानवाधिकार दिवस पर बेरली कलां के बस स्टैंड पर आयोजित सामाजिक पंचायत में उपस्थित लोग।