दुकानदार को धमकी देकर लूटा, केस दर्ज
शहरके मोहल्ला बालासराय में बीती रात एक युवक परचून दुकानदार से नकदी छीन कर फरार हो गया। दुकानदार ने शोर भी मचाया, परंतु तब तक युवक वहां से गायब हो चुका था। घटना के बारे में तुरंत ही पुलिस को शिकायत दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
धमकीदेकर दिया वारदात को अंजाम
बालासराय निवासी सुंदरलाल ने मोहल्ले में ही परचून की दुकान की हुई है। बुधवार की रात सुंदरलाल अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां पर पहुंचे एक युवक ने सुंदरलाल से धमकी देकर 700 रुपए छीनकर फरार हो गया।
अंधेरेका लाभ उठाकर हुआ गायब
सुंदरलालने बताया कि आरोपी के दुकान से निकलते ही शोर भी मचाया, परंतु तब तक युवक अंधेरे में गायब हो चुका था। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा युवक की तलाश भी की, परंतु आरोपी का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने सुंदर लाल की शिकायत पर आकाश नामक युवक के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।