- Hindi News
- शहर में लड़कों के कॉलेज के लिए सरकार को लिखा पत्र
शहर में लड़कों के कॉलेज के लिए सरकार को लिखा पत्र
दक्षिणहरियाणा विकास लोकमंच की ओर से शहर में राजकीय बाल कॉलेज खोले जाने की मांग की है। इसके लिए मंच की ओर से सरकार को पत्र भी लिखा गया है। मंच अध्यक्ष जगजीत सिंह महासचिव रणबीर सिंह का कहना है कि शहर में बाल कॉलेज नहीं होने के कारण हर साल सैकडों युवा शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवा कॉलेजों की महंगी फीस का बोझ नहीं उठा पाते। इसलिए सरकारी कॉलेज होना जरूरी है। सरकारी कॉलेज के अभाव में बड़ी संख्या में युवा बीच में ही पढ़ाई छोड़ने या फिर दाखिला लेने से ही वंचित रह जाते हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि गत वर्ष ही जिला में सैकडों युवा एडमिशन नहीं ले पाए थे।
मंच पदाधिकारियों कहना है कि प्रदेश में लगभग सभी जिला मुख्यालयों पर सरकारी बाल कॉलेज हैं, मगर रेवाड़ी को इस सुविधा से वंचित रखा गया है। इस कारण युवाओं को पढ़ाई के लिए शहर से बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर में वर्ष 1964 में केएलपी कॉलेज खोला गया था, जो कि एडिड कॉलेज है। इसके बाद से शहर में कोई सरकारी या गैर सरकारी बाल कॉलेज नहीं खोला गया है। उन्होंने कहा कि शहर में सरकारी बाल कॉलेज की मांग को लेकर जल्द ही स्थानीय विधायक से मुलाकात की जाएगी।