पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत पर कार्रवाई कर दी झूठी सूचना

शिकायत पर कार्रवाई कर दी झूठी सूचना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैरियावासनिवासी एक ग्रामीण ने कसौला थाना पुलिस पर उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने गलत सूचना देने का आरोप लगाते हुए एसपी नाजनीन भसीन को शिकायत दी है। एसपी को दी शिकायत में बैरियावास निवासी रामकिशन यादव ने बताया है कि उसने 11 जनवरी 2014 को कसौला थाना पुलिस को ईंधन चोरी होने की शिकायत दी थी। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर रामकिशन ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर आरटीआई के तहत सूचना मांग ली।

सूचना मांगने पर पहले तो उसे जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद प्रथम अपील पर भी सूचना नहीं मिली और उसे मजबूरन आयोग में अपील करनी पड़ी।

पिछलीतारीख डालकर दी झूठी रिपोर्ट

आयोगकी तरफ से सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख दी गई थी। आयोग की सुनवाई की तारीख आने के बाद थाने की ओर से पिछली तारीख डालकर झूठी रिपोर्ट दे दी गई। जो रिपोर्ट दी गई है वह पूरी तरह से गलत है उक्त रिपोर्ट में आरोपियों से मिलीभगत करके उसमें पिछली तारीख डालकर उनके बयान दर्ज दिखाए गए हैं।

शिकायतकर्ता ने इस मामले में एसपी को शिकायत देकर मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है।