पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीटर बंद दिखाकर भेज दिया 5 हजार रुपए का बिल

मीटर बंद दिखाकर भेज दिया 5 हजार रुपए का बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणहरियाणा बिजली वितरण निगम के भी नए नए कारनामे सामने आते रहते हैं। देवलावास निवासी एक व्यक्ति ने अपना नया मीटर लगवाया। मीटर लगवाने के बाद चार महीने तो उसको फ्लैट रेट पर बिल दिया जाता रहा, लेकिन अचानक से पांचवें महीने उसके पास 5 हजार से अधिक का बिल भेज दिया गया।

संबंधित व्यक्ति बिल की गड़बड़ी ठीक कराने के लिए निगम अधिकारियों के पास गया तो उसे कहा गया कि उसका मीटर बंद है। व्यक्ति ने नए मीटर की बात बताई तो भी उसका कोई समाधान नहीं किया गया। अब पीड़ित ने उपायुक्त को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

उपायुक्त को दी शिकायत में देवलावास निवासी सुंदरलाल ने बताया है कि उसने करीब 6 माह पूर्व अपने घर में नया मीटर लगवाया था। नया मीटर लगवाने के बाद उसे कहा गया था कि शुरूआत में छह माह उसे फ्लैट रेट के हिसाब से बिल भेजा जाएगा और बाद में जितनी रीडिंग आएगी उसके हिसाब से बिल लिया जाएगा। मीटर लगने के 4 माह बाद तक तो उसके पास फ्लैट रेट के हिसाब से 500 रुपए के लगभग का बिल आता रहा, लेकिन अचानक से 5वें महीने 5300 रुपए का बिल भेज दिया गया। संबंधित व्यक्ति निगम के शिकायत लेकर गया तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि उसका मीटर बंद होगा तभी बिल भेजा गया है।

सुंदरलाल ने बताया कि उसने मीटर अभी नया लगवाया है। आरोप है कि इसके बावजूद भी वहां मौजूद अधिकारियों ने उसके बिल को तो दुरुस्त किया और ही संतोषजनक जवाब दे रहे हैं। विभाग द्वारा लगातार उसे परेशान किया जा रहा है। परेशान सुंदरलाल ने उपायुक्त को शिकायत दी है।

समस्या का समाधान करा दिया जाएगा : जेई

निगमके जेई हरीप्रकाश का कहना है कि सुंदरलाल की जो भी समस्या है, उसका समाधान करा दिया जाएगा। मीटर की जांच भी कर ली जाएगी।