- Hindi News
- आईजीयू के वीसी की शाही कोठी विवादों में, खामियां उजागर
आईजीयू के वीसी की शाही कोठी विवादों में, खामियां उजागर
इंदिरागांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर (आईजीयू) के वाइस चांसलर महेंद्र कुमार के लिए युद्ध स्तर पर बन रही आलीशान कोठी अब कई राज खोल रही है। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के पास यूनिवर्सिटी के कामकाज को लेकर जो रिपोर्ट पहुंची है, उसने पूरी तरह वीसी से लेकर अनेक आला अधिकारियों को पूरी तरह से कटघरे में खड़ा कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों भेजे गए साक्ष्यों के मुताबिक यूनिवर्सिटी में भवन निर्माण को लेकर जो भी कार्य किया जाता है, उसके लिए गठित बिल्डिंग कमेटी की अनुमति जरूरी है। 12 एसी, 9 एलईडी तथा नोएडा और चंडीगढ़ से आए शानदार फर्नीचर से सज रही 2 करोड़ 8 लाख रुपए वाली इस कोठी को बनाने के लिए कमेटी की मीटिंग तक करना उचित नहीं समझा। यहां तक की तत्कालीन वित्तीय आयुक्त राजन गुप्ता और धनपत सिंह ने भी इस कोठी के बजट को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। बाद में एक्जीक्युटिव काउंसिल की बैठक में विरोध के बाद भी इस बजट को पास करा दिया गया। जिसकी शिकायत भी राज्यपाल के पास भेजी जा चुकी है। कोठी को लेकर जितना क्षेत्रफल कवर किया गया है, वह भी नक्शे के हिसाब से बहुत ज्यादा है। काउंसिल के सदस्य प्रो. सुभाषचंद्र शर्मा का दावा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होने पर सच खुद ही सामने जाएगा।
नियमोंको ताक पर रखकर चहेतों को बैठा दिया अहम पदों पर : विविप्रबंधन के सदस्यों ने 30 सितंबर और 5 दिसंबर को जो पत्र भेजा है, उसमें खुलासे के साथ दावा भी किया गया है कि किस तरह नियमों में ताक पर रखकर महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे लोगों को बैठाया गया, जिनकी एकेडमिक योग्यता पूरी नहीं थी। हालांकि राज्यपाल की तरफ से इस मामले पर जांच चल रही है।
6 िदसंबर के अंक में प्रकाशित समाचार
बिना गुरु के चल रहा रिसर्च वर्क
विविमें दो माह पहले ज्योग्राफी विषय पर रिसर्च वर्क शुरू किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक इस विषय के लिए किसी भी प्रोफेसर की नियुक्ति नहीं हुई है। हिंदी और कंप्यूटर साइंस में रिसर्च के लिए गेस्ट डेपुटेशन पर आए शिक्षकों को नियुक्त किया गया है, जो रिसर्च वर्क के नियमानुसार नहीं है।
खेल का मैदान तैयार नहीं, कोई टीम भी नहीं
यूनिवर्सिटीमें अभी तक खेल का मैदान तैयार नहीं हुआ है। किसी भी खेल की कोई टीम तैयार नहीं हुई है। यूथ फेस्टिवल को लेकर भी कोई गतिविधियां नहीं हुई है। हाल ही में इंटर यूनिवर्सिटी में भाग लेना था