पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे पर इंद्रजीत सिंह ने सीएम से की मुलाकात

मुआवजे पर इंद्रजीत सिंह ने सीएम से की मुलाकात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयरक्षा राज्य एवं योजना आयोग (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह बावल तहसील के 16 गांवों की अधिग्रहित की जाने वाली 3600 एकड़ जमीन की मुआवजा राशि को लेकर किसानों में बढ़ते आक्रोश के मद्देनजर दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि मुआवजा राशि को लेकर गठित रिव्यू कमेटी के रिपोर्ट आने के बाद नए सिरे से मुआवजा राशि का निर्धारण किया जाएगा। बता दें कि राव इंद्रजीत पहले ही मुआवजा राशि को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके थे। उधर मामले पर 10 दिसंबर को आसलवास में किसानों की महापंचायत को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में योजना आयोग को लेकर राज्यों की मुख्यमंत्रियों की बैठक में सीएम खट्टर और राव इंद्रजीत की जमीन अधिग्रहण को लेकर बातचीत में खामियों पर चर्चा हुई। सीएम ने भरोसा दिलाया कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

भूमि अिधग्रहण

अधिग्रहण नीति के तहत नहीं दिया जा रहा मुआवजा: सरकारपीछे के दरवाजे से उनके साथ खिलवाड़ कर रही है। नई जमीन अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। अगर सरकार नई नीति के सभी पहलुओं को सामने रख अधिग्रहण करती है तो किसानों को कोई आपत्ति नहीं है। अगर धोखा किया तो किसान किसी भी हद तक जा सकते हैं।

14 अगस्त 2014 में सेक्शन से जनवरीसे 31 दिसंबर तक जो रजिस्ट्रियां हुई, उसी दौरान की रजिस्ट्री उठाई जाएगी और 27 नवंबर को जमीन का अवार्ड करने के लिए महज 7 दिन की चुपचाप अधिसूचना जारी कर दी। अखबारों में अधिसूचना इतनी छोटी थी कि किसान अनभिज्ञ रहे। पता चलने पर कुछ किसानों ने चंडीगढ़ में आपत्ति दर्ज करवा दी थी।

विपक्ष का हमला

जमीनअधिग्रहण पर इनेलो ने भाजपा पर हमला बोल अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए इनेलो नेताओं ने भाजपा नेताओं के उन भाषण की रिकार्डिंग और जारी बयानों को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है जिसमें उन्होंने उपजाऊ जमीन का एक इंच टुकड़ा भी अधिग्रहण नहीं होने का दावा किया था। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में इनेलो नेता एवं पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने साबित कर दिया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग में कांग्रेस से काफी आगे हैं। इसलिए सत्ता में आते ही उसने सबसे पहला कार्य जमीन अधिग्रहण की अधूरी प्रक्रिया को फटाफट पूरा करक