पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की महिलाओं ने किया था ब्रास मार्केट में हाथ साफ

दिल्ली की महिलाओं ने किया था ब्रास मार्केट में हाथ साफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी। ब्रास मार्केट स्थित दुकान से स्वेटर चोरी की वारदात के बाद दुकान पर मौजूद दुकानदार अन्य।

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

शहरकी पॉश ब्रास मार्केट में एक ब्रांडेड शोरूम से स्वेटर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाली दोनों महिलाएं दिल्ली की हैं। दबोची गई महिलाओं की पहचान दिल्ली की मंगोलपुरी निवासी अतरकौर प|ी राजकुमार ज्योति प|ी राजेंद्र के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं से पुलिस ने उनके गिरोह के बारे में भी पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

बातोंमें उलझाकर दिया था वारदात को अंजाम : ब्रासमार्केट स्थित एक चर्चित ब्रांड के शोरूम पर रविवार को शाम के समय तीन महिलाएं पहुंची। महिलाओं में से एक ने दुकानदार को बातों में उलझाया तथा दो ने सात स्वेटर चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देकर तीनों महिलाएं वहां से फरार हो गई। दुकानदार मनचंदा सोसायटी में रहने वाले अजय कुमार को उनपर संदेह हुआ और उसने उनका पीछा कर महाराणा प्रताप चौक के निकट दो महिलाओं को तो पकड़ लिया, जबकि उनकी एक साथी भागने में सफल हो गई। दबोची गई दो महिलाओं को वापस दुकान पर लाया गया और पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों ही महिलाओं के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महिलाओं की पहचान दिल्ली निवासी अतरकौर ज्योति के रूप में हुई है जबकि उनकी फरार साथी की तलाश की जा रही है।

मुख्यबाजार की दुकानों में हो चुकी है पहले भी वारदात : हालही में चर्चित महिलाओं का चोर गिरोह शहर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। शहर के मुख्य बाजारों में अक्सर चोरी की घटनाएं सामने आती रही है। करीब दो माह पूर्व ही शहर के बीएमजी मॉल में इसी तरह चोरी की वारदात की घटना सामने आई थी। उक्त वारदात में भी तीन महिलाएं शामिल थी। महिलाओं ने बीएमजी मॉल के एक शो रूम में सूट देखने के बहाने 50 हजार से अधिक के सूट चोरी कर लिए थे। दुकानदारों ने पीछा किया तो महिलाएं दिल्ली नंबर की अपनी कार लेकर फरार हो गई थी। ब्रास मार्केट में भी चोरी की घटना में दिल्ली का ही नाम सामने आया है।

^महिलाओंसे पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही उनकी फरार साथी को भी काबू किया जाएगा तथा चोरी का माल भी बरामद कर लिया जाएगा। -प्रतापसिंह, चौकीप्रभारी, सेक्टर-3