पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झोटा के घर पर फायरिंग मामले में दो और गिरफ्तार

झोटा के घर पर फायरिंग मामले में दो और गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संघीका बांस निवासी झोटा के घर पर फायरिंग करने वाले आलु गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दबोचे गए बदमाशों की पहचान आजाद नगर निवासी पवन उर्फ पंजी महाबीर नगर निवासी राकेश उर्फ राव साहब के रूप में हुई है।

दोनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। उक्त वारदात में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

झोटाके भाई की हत्या करना चाहते थे बदमाश

झोटाकी आलु गैंग के साथ काफी समय से रंजिश चली रही है। रंजिश के कारण ही 27 अक्टूबर को आलु का भाई सुनील अन्य बदमाश झोटा के घर पर घुस गए। उक्त लोगों ने झोटा के भाई सुनील कुमार को निशाना बनाकर कई राउंड फायर किए। किसी तरह से झोटा के भाई ने अपनी जान बचाई थी।

वारदात को अंजाम देकर गैंग के सदस्य फरार हो गए थे। उक्त वारदात में ही पुलिस ने अब कुख्यात पंजी राकेश उर्फ राव को काबू किया है। दोनों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

27 अक्टूबर को हुआ था गैंगवार