खंगाला जाएगा दस साल का रिकार्ड
नगरपरिषद के हाउस की बैठक में सोमवार को पहली बार रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास पहुंचे। अपनी पहली ही बैठक में कापड़ीवास ने साफ कर दिया कि नगर परिषद में किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने हाउस की बैठक में कहा कि नप के अधीन जो भी बीते दस वर्षों के दौरान लेन देन हुआ है, उसकी पूरी जांच की जाएगी और विकास कार्यों की भी जांच होगी। कापड़ीवास ने अधिकारियों को कहा कि वे समय पर कार्यालय में आए और पार्षदों को कहा कि बजाय हंगामा करने के वे बैठक में शालीनता बनाए रखे और शहर के मुद्दों को उठाकर उनका समाधान करें।
शहरमें कई प्रमुख स्थानों पर बनेंगे शाैचालय
शहरमें बीते काफी समय से सार्वजनिक स्थानों पर सुलभ शौचालय बनाने की मांग उठती रही है। सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में कई प्रमुख स्थानों ऑटो मार्केट, जगन गेट, सुभाष पार्क, रेलवे रोड चौक, ट्रॉमा सेंटर के नजदीक सुलभ शौचालय बनेंगे। बैठक में मुद्दा उठा कि पार्षद नगर परिषद से स्ट्रीट लाइट लेकर अपने पास ही रख लेते हैं। निर्णय लिया गया कि अागे से स्ट्रीट लाइट पार्षदों को नहीं दी जाएगी। स्ट्रीट लाइट लगाने का काम नगर परिषद का है। नगर परिषद के कर्मचारी ही लाइटों को लगाएंगे।
बैठक में 230 नक्शे किए गए पास
बैठकमें उन 230 नक्शों को रखा गया जिन्हें हाल ही में हुई नक्शा सब-कमेटी की बैठक में रखा गया था। हाउस की बैठक में भी शहर के विभिन्न रिहायशी कमर्शियल नक्शों को पास किया गया। इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया कि नाईवाली चौक पर नगर परिषद की जिन दुकानों पर अवैध तरीके से कुछ लोगों ने कब्जा जमाया हुआ है उन कब्जों को छुड़ाया जाएगा। नगर परिषद की जो खाली दुकानें हैं, उन्हें किराए पर दिया जाएगा।
पार्षदों ने दिखानी चाही विधायक से नजदीकी
नपकी पहली बैठक में पहुंचे विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास से कुछ पार्षदों ने अपनी नजदीकी दिखाने की कोशिश की। खुद को विधायक से नजदीकी दिखाने के चक्कर में पार्षद महोदय चिपके नजर आए। एक बारगी उस समय विवाद भी पैदा हो गया, जब पार्षद मनीष चराया ने कह दिया कि हम भी वहीं पर जाते हैं फिर बैठक कैसे होगी। वहीं कुछ ऐसे पार्षद भी अपना रंग बदलते हुए नजर आए जो पहले कैप्टन यादव के नजदीकी रहे और अब नए विधायक के इर्द-गिर्द होना चाहते हैं।
विकास कार्यों पर होंगे पार्षद के हस्ताक्षर