पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल में महिलाओं के साथ बदसलूकी का मामला तीन और आरोपी चढ़े हत्थे

होटल में महिलाओं के साथ बदसलूकी का मामला तीन और आरोपी चढ़े हत्थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूलरूप से रेवाड़ी के रहने वाले बीएल गौतम अपने बेटे की शादी के लिए यहां पर आए हुए थे। 28 नवंबर को उनके बेटे की शादी थी और उनकी बेटियां बावल रोड स्थित परिचय होटल में ठहरी हुई थी। रात को होटल में मौजूद कुछ लोगों ने शराब पीने के बाद होटल में ठहरी महिलाओं के साथ अभद्रता की तथा उनका दरवाजा तक खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई लेकिन पुलिस ने भी कार्रवाई में कोई तत्परता नहीं दिखाई और शराबी आरोपियों को जाने दिया। हालांकि अगले दिन तीन रोपियों को काबू करके खानापूर्ति कर दी गई, जिनमें से एक की जमानत भी हो गई थी। पुलिस कार्रवाई में लापरवाही के चलते ही बीएल गौतम ने सचिवालय के बाहर धरना भी दिया था। गौतम के धरना देने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब इस मामले में तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।