पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब सहित दो लोग गिरफ्तार

अवैध शराब सहित दो लोग गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | शहरथाना पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए अलग-2 जगह से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रामसिंहपुरा निवासी सतीश कुमार को अवैध शराब बेचते हुए मोहल्ले से ही काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे शराब बरामद किए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने नई आबादी निवासी संजय सोनी को 60 पव्वे देशी शराब सहित सरकुलर रोड पर स्थित राधिका सिनेमा के नजदीक से गिरफ्तार किया है।