रेवाड़ी | भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश खोला ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को मनरेगा स्कीम के तहत बरसाती सड़कों के पानी का उपयोग करने का सुझाव दिया है। सुझाव में खोला ने बताया है कि हरियाणा में अभी तक लगभग 13.30 स्क्वेयर किमी सड़कों का क्षेत्र है।
सालाना 545 एमएम बारिश होती है इसमें से 7250 करोड़ लीटर बरसाती पानी सड़कों पर गिरता है। जिसका उपयोग सड़क के दोनों तरफ मनरेगा स्कीम के तहत कच्चे नाले बनाकर भूमिगत सतह में रिचार्ज कर सकते हैं या एकत्र करके कृषि सिंचाई आदि के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।