रेवाड़ी। शहर के सतीश पब्लिक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि के रूप में पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के प्रधान सत्येंद्र प्रसाद मौजूद रहे। इसमें लड़कियों की मटका दौड़ में दीपक प्रथम, प्रियंका द्वितीय और आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तीन टांग दौड़ में पायल पिंकी प्रथम, आशिमा प्रीति द्वितीय तथा अन्नू अनिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सौ मीटर दौड़ में मनीषा, प्रियंका, आशिमा, शाटपुट में दीपक, मनीषा, आशिमा, दो सौ मीटर दौड़ में अंजु, प्रियंका, पिंकी, लंबी कूद में अंजु, दीपक, अनीता, ऊंची कूद में अंजु, अनीता, श्वेता, 200 मीटर दौड़ में योगेश, महेश, नरेंद्र, तीन टांग लड़कों में नेपाल सिंह धर्मेंद्र प्रथम, मंजीत प्रवीन तथा मुस्कान कुलदीप ने द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शाटपुट में योगेश, नरेंद्र, महेश, सौ मीटर दौड़ लड़कों में मंजीत, योगेश, महेश, ऊंची कूद में योगेश, महेश, सुरेंद्र, चार सौ मीटर दौड़ में मंजीत, प्रवीन, योगेश तथा लंबी कूद में सुरेंद्र, मंजीत मुकेश ने बाजी मारी।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधकारिणी अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष घनश्याम डाटा, महासचिव अमित डाटा, जगमोहन गुप्ता, मुरारीलाल अग्रवाल, पीडी अग्रवाल, शीशराम चौधरी, प्राचार्य एसपी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।