- Hindi News
- रोहतक में नेपाली युवती से हुई दरिंदगी की निंदा
रोहतक में नेपाली युवती से हुई दरिंदगी की निंदा
रेवाड़ी| रोहतकमें नेपाली युवती के साथ गैंगरेप के बाद बेरहमी से की गई हत्या की घटना पर सामाजिक संगठनों अन्य लोगों ने रोष प्रकट किया है। लोगों ने घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। वहीं नेपाली समुदाय ने घटना को निंदनीय करार दिया है। मूलप्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के नगर अध्यक्ष विष्णु भंडारी, कोषाध्यक्ष देवराज, सलाहकार रामबहादुर खड़का सहित संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों ने घटना को शर्मसार करने वाली बताया है और इसकी कड़ी आलोचना करते हुए सरकार की निंदा की है।
एसयूसीआई ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी के जिला सचिव राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने सरकार से फास्ट ट्रैक न्यायालय में मुकदमा चलाकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। दिल्ली में घटित कांड के बाद गठित जस्टिस वर्मा आयोग की तमाम सिफारिशों को तो यूपीए सरकार ने लागू किया और ही वर्तमान भाजपा सरकार लागू कर रही है।