- Hindi News
- आईजीयू में वीसी ने रखी पुस्तकालय की आधारशिला
आईजीयू में वीसी ने रखी पुस्तकालय की आधारशिला
रेवाड़ी/धारूहेड़ा | इंदिरागांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में कुलपति महेंद्र कुमार ने बाबु बालमुकुंद गुप्त पुस्तकालय की आधारशिला रखी। साथ ही उन्होंने राव तुलाराम गेट का भी उद्घाटन किया। कुलपति ने बताया कि इनकी अनुमानित लागत 4 करोड़ 15 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय बनने के बाद विद्यार्थियों को अध्ययन में काफी मदद मिलेगी। पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं। पुस्तकालय में पाठ्यक्रम से संबंधित सभी देशी विदेशी ज्ञानवर्धक पुस्तकों को रखा जाएगा, साथ ही अध्ययन का वातावरण देने के लिए सुविधाएं भी दी जाएंगी।